जब भी मार्शल आर्ट्स की बात होती है, सबसे पहले ब्रूस ली का नाम लिया जाता है। यूएस में जन्में ब्रूस ली विश्व के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट में से एक थे। इसके साथ ही वे एक प्रोड्यूसर, एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर,और फिलोसफर भी थे।

Introduction :
जब भी मार्शल आर्ट्स की बात होती है, सबसे पहले ब्रूस ली का नाम लिया जाता है। यूएस में जन्में ब्रूस ली विश्व के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट में से एक थे। इसके साथ ही वे एक प्रोड्यूसर, एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर,और फिलोसफर भी थे। ब्रूस ली ने बेहद कम उम्र में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में फिल्मों में अपनी जगह बना ली थी। कई लोग उन्हें 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार और एक सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में मानते हैं।
Biography :
ब्रूस ली 27 नवंबर साल 1940 में यूएस के सेन फ्रांसिस्को के चाइनाटाउन में ली जुन-फेन के रुप में एक संपन्न और आर्थिक रुप से मजबूत परिवार में जन्में थे। उनके पिता का नाम ली होई छुंए था, वो होंग कोंग में ओपेरा सिंगर के तौर पर काम करते थे और फिल्म बैकग्राउंड से जुड़े हुए थे। जबकि उनकी माता का नाम ग्रेस था। जब वे बेहद छोटे थे, तभी उनका परिवार होंग-कोंग में शिफ्ट हो गया था। ब्रूस ली के अलावा उनके चार भाई और बहन भी थे। ब्रूस ली की शुरु से ही दिलचस्पी मार्शल आर्टस को सीखने में थी। वहीं इसके लिए उनके पिता ने भी उन्हें काफी प्रोत्साहित किया था। महज 13 साल की उम्र में ही ब्रूस ली ने मास्टर यिप मैन से कुंगफू की ट्रेनिंग लेना शुरु कर दिया था।
Bruce Lee Career :
ब्रूस ली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ”ला सल्ले कॉलेज से” की थी। इस स्कूल में उनका खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें वहां से निकाल कर ”सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉलेज” में डाल दिया गया था। हालांकि, इसकी वजह से उनके माता-पिता को उनकी काफी टेंशन रहती थी, क्योंकि वे ली को एक हेल्थी और अच्छा माहौल देना चाहते थे इस दौरान उन्होंने एक रेस्टोरेंट में लिव-इन वेटर के रुप में भी काम किया और फिर 1961 में उन्होंने वांशिंगटन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। हालांकि बाद में मार्शल आर्टस में कैरियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था।
जब एक बच्चा सही से न तो बोल पाता है और न ही चल पाता है उस समय से ब्रूस ली फिल्मों में अपना करियर बनाने की शुरुआत कर दी थी। जी हां जब ब्रूस ली महज 3 महीने के थे, तब उन्होंने ”गोल्डन गेट गर्ल” की फिल्म में काम किया। उन्होंने 6 साल की उम्र तक करीब 20 फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर लिया था, जो कि अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी। इसके अलावा उन्होंने खुद को एक बेहतर डांसर के रुप में भी पेश दिया।

Marshel Art :
कुछ सालों तक फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया और मार्शल आर्ट्स में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। उन्होंने मार्शल आर्ट्स में अपने कैरियर की शुरुआत कुंग-फु के ट्रेनर के रुप में की थी और फिर उन्होंने एक मार्शल आर्ट्स स्कूल “ली जुन फेन गुंग फु इंस्टीट्यूट” खोला। इसके बाद उन्होंने मशहूर मार्शल आर्टस ट्रेनर जेम्स ली के साथ मिलकर मार्शल आर्टस स्टूडियो भी खोला था। साल 1964 में जब वे महज 24 साल के थे उस दौरान उन्होंने लॉन्ग बीच अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी निभाई और अपने अद्भभुत प्रदर्शन से खूब तारीफें बटोंरी, इसके बाद वे एक अच्छे मार्शल आर्टिस्ट के रुप में पॉपुलर हो गए थे।
साल 1967 में ब्रूस ली ने अपनी मार्शल आर्ट्स की अद्भुत प्रतिभा से एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं और इससे बाद उन्होंने कई मैच जीते। इस टीवी शो का पहला सीजन 1967 से 1967 तक चला था। इसके बाद ब्रूस ली ने ”आयरनसाइड”, ”ब्लोनडाई”, ”हियर कम्स दी ब्राइड्स” में बतौर गेस्ट अपीरयंस के तौर पर अभिनय किया था। हालांकि, एक्टिंग के दौरान वे मार्शल आर्ट्स में भी ध्यान देते थे और कई नई-नई तकनीक खोजते रहते थे।इस तरह उन्होनें अपने अल्प जीवन काल में कई फिल्में और टीवी शो किए एवं एक बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट के रुप में खुद की पहचान पूरे विश्व भर में बनाई। आज भी लोग उनके ताउक्वांडो स्टाइल का लोहा मानते हैं और उन्हें आदर्श मानकर मार्शल आर्टस की कला सीखते हैं।
Bruce Lee Life Imp Things :
- ब्रसू ली होंगकोंग के सबसे प्रसिद्ध चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक थे। वे 18 साल की उम्र तक वे 20 फिल्में कर चुके थे।
- ब्रूस ली ने बदमाशों से लड़ने के लिए मार्शल आर्टस की कला सीखना शुरु किया था।
- ब्रूस ली मार्शल आर्टिस्ट, एक्टर, डायरेक्टर, राइटर होने के साथ-साथ एक बेहद खतरनाक ड्राइवर भी थे। इसके साथ वे इतने तेज थे कि उनकी वीडियो को स्लो मोशन में देखनी पड़ती थी।
- ब्रूस ली एक दिन में 5 हजार पंच मार कर प्रैक्टिस करते थे और उन्होंने अपने शरीर से पसीने निकालने वाली ग्रंथि को निकलवा दिया था।
- ब्रूस ली अपने पिता को अपना आइडियल मानते थे उन्होंने कहा था कि उनके पिता उनके सबसे पहले मार्शल आर्ट्स के गुरु थे।
Bruce Lee Networth
Life In Promicess :
- हमेशा रियल रहो, खुद को पेश करो, खुद पर विश्वास रखो, बाहर जाकर किसी अन्य सफल व्यक्तित्व को मत तलाशो और इसकी नक़ल मत करो।
- एक बुद्धिमान शख्स एक मुर्ख के सवाल से बहुत कुछ सीख सकता है, लेकिन एक मुर्ख एक बुद्धिमान के जवाब से कुछ भी नहीं सीख सकता है।
- अगर आप वाकई में अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं तो वक्त को बर्बाद न करें, क्योंकि वो वक्त ही है, जिससे जिंदगी बन सकती है।
- किसी भी चीज पर अपना अधिकार करना दिमाग से शुरु होता है।
- अगर आप किसी चीज के बारे में सोचने से काफी वक्त जाया तकते हैं, तो निश्चित ही आप उसे कभी नहीं कर पाएंगे।
Networth And Investment :
Networth :
- 1973 में उनकी मृत्यु के समय ब्रूस ली की कुल संपत्ति लगभग $100,000 आंकी गई थी। हालाँकि, उनकी स्थायी विरासत और उनकी फिल्मों की निरंतर सफलता के कारण, उनकी संपत्ति आज $100 मिलियन से $150 मिलियन के बीच होने का अनुमान है।
- उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्म, “एंटर द ड्रैगन” ने अकेले दुनिया भर में $400 मिलियन से अधिक की कमाई की, जो 2022 तक मुद्रास्फीति के लिए समायोजित $2 बिलियन से अधिक के बराबर है।
Investment :
- ETFs and Mutual Funds
- Striking with Stocks
- Defense with Bonds
- Unconventional Moves

Car Collection :
- Bruce Lee owned a 1968 Mercedes-Benz SL, a red convertible
असफलता नहीं, बल्कि छोटा लक्ष्य बनाना अपराध है। महान प्रयसों में असफल होना भी शानदार होता है।
ब्रसू ली का जन्म कब हुआ था ?
27 नवंबर साल 1940
ब्रूस ली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई …… कॉलेज से की थी।
” ला सल्ले कॉलेज से ”
18 साल की उम्र तक वे कितने फिल्में कर चुके थे।
20