Kangana Ranaut Networth :

कंगना रनौत एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। जिन्‍होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्‍थापित किया है। उन्‍हें तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Kangana Ranaut Networth

कंगना रनौत एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। जिन्‍होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्‍थापित किया है। उन्‍हें तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना को भारतीय सिनेमा में सबसे ज्‍यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाता है। कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिल चुकी है। साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘क्वीन’ में उनके ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाने लगा।

कंगना राणावत का जन्म 23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंदी जिले के भाम्बला ग्राम में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनकी माता आशा रनौत एक स्कूल टीचर और पिता अमरदीप राणावत एक व्यापारी थे। उनकी एक बड़ी बहन, रंगोली 2014 से कंगना की मेनेजर है और उनका छोटा भाई, अक्षत है। उनके परदादा सरजू सिंह रनौत, लेजिस्लेटिव असेंबली के सदस्य थे और उनके दादाजी इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के अधिकारी थे। भाम्बला की प्राचीन हवेली में ही उनका पालन पोषण हुआ है और अपने बचपन की जिंदगी को राणावत “साधारण और खुश” बताती है। राणावत के अनुसार जब वह बड़ी हो रही थी तब वह “जिद्दी और विद्रोही” थी। उनके अनुसार यदि मेरे पिताजी मेरे भाई के लिये प्लास्टिक गन लाते थे और मेरे लिये एक छोटी गुडिया लाते थे, तो मै उसे कभी भी अपनाती नही थी। बल्कि मै इस भेदभाव का प्रश्न पूछती थी।

चंडीगढ़ की DAV स्कूल से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और वही उन्होंने अपना मुख्य विषय विज्ञान को बनाया और उसी विषय में उनको काफी रूचि भी थी। पहले वह अपने माता-पिता की इच्छा के अनुसार डॉक्टर बनना चाहती थी।लेकिन 12 वी में वह केमिस्ट्री की यूनिट टेस्ट में फेल हो गयी और तभी से रनौत ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट देने की बजाये अपने करियर को पुनः निर्धारित करने की ठानी। इसके बाद कुछ समय के लिये वह 16 साल की उम्र में ही दिल्ली आ गयी। उस समय वह मेडिकल के क्षेत्र में नही जाना चाहती थी। दिल्ली में, राणावत को कुछ पता नही था की वह कौनसे क्षेत्र में अपना करियर बनाये, लेकिन अचानक ही एक मॉडलिंग एजेंसी उनके अंदाज़ और लुक्स से काफी प्रभावित हो गयी।

इसके बाद उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किये लेकिन उन्हें इस क्षेत्र में ज्यादा रूचि नही थी क्योकि उन्हें ऐसा लगता था की इस क्षेत्र में क्रिएटिविटी के लिये कोई खास जगह नही है। इसीलिए इसके बाद राणावत ने एक्टिंग पर ध्यान देने की ठानी और अस्मिता थिएटर ग्रुप में शामिल हो गयी, जहा डायरेक्टर अरविन्द गौर ने उन्हें प्रशिक्षित किया था।2013 में डेली न्यूज़ को दिये गए इंटरव्यू में रनौत ने कहा था की :“इस इंडस्ट्री के लोग चाहते है की मुझे बोलने का कोई हक़ नही है और मै किसी की अन चाही चीज हूँ। मै जानती हूँ की मै अच्छी तरह से इंग्लिश नही बोल पाती और इसीलिए लोग मेरा मजाक भी उड़ाते है। इसीलिए अस्वीकार के साथ डील करना मेरी जिंदगी का अब एक अहम हिस्सा बन चूका है…..। मैंने जाना है की तारीफों से मेरा संबंध होना काफी मुश्किल है।

कंगना राणावत ने 2006 में आयी थ्रिलर फिल्म “गैंगस्टर” से डेब्यू किया था। जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके बाद 2006 में आयी फिल्म “वोह लम्हे” में उन्होंने एक भावुक किरदार की भूमिका निभाई, इसके बाद “लाइफ इन….मेट्रो” (2007) और “फैशन” (2008) जैसी उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मे की है। इसके लिये उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रिय अवार्ड और इसी श्रेणी में उन्हें एक फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है। इसके बाद कंगना ने कमर्शियल सफल फिल्म “राज़: दी मिस्ट्री कंटिन्यू” (2009) और अजय देवगण के साथ “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई” (2010) की।

इसके बाद उन्होंने 2011 में बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म “तनु वेड्स मनु” में आर. माधवन के साथ एक कॉमिक रोल निभाया। बाद में उन्होंने हृतिक रोशन की साइंस फिक्शन फिल्म क्रिश 3 (2013) में एक उत्परिवर्ती जंतु का किरदार निभाया था। जो बॉलीवुड की सबसे सफलतम फिल्म में से एक है। 2014 में आयी फिल्म क्वीन में उनके प्रदर्शन के लिये उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला। 2015 में रनौत ने “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” में ड्यूल रोल निभाया, जो किसी भी महिला की सबसे सफलतम बॉलीवुड फिल्म रही, इसके लिये उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और बेस्ट एक्ट्रेस का लगातार दूसरा फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला।

  • राणावत तीन नेशनल फिल्म अवार्ड की हक़दार रह चुकी है: फैशन (2008) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और क्वीन (2014) के लिये बेस्ट एक्ट्रेस और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) के लिये भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड उन्हें मिला था।
  • इसके साथ ही वे चार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी है: गैंगस्टर (2006) के लिये बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड, फैशन (2008) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड, क्वीन (2014) के लिये बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) के लिये बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवार्ड।

Networth :

  • Kangana Ranaut Networth Is Rs 91 crore .

Investment :

  • बकि रनौत के संपत्ति पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट निवेश शामिल हैं,
  • उनके वित्तीय पोर्टफोलियो में बीमा पॉलिसियों में पर्याप्त निवेश भी शामिल है
  • जिसमें उनके नाम पर 50 जीवन बीमा निगम (एलआईसी) योजनाएं शामिल हैं।
  • BMW
  • Vespa Scooter
  • Mercedes Benz

इस Success story of कंगना राणावत in hindi से आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा और आप को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली होगी। दोस्तो जीवन में सफल होने के लिए और इतिहास रचने के लिए हमें सफल लोगों की सफलता की कहानी पड़ते रहना चाहिए I

हम आपको इस website पर रोज एक successful बनाना आदमी की कहानी पब्लिश करते हैं। इसलिए आप billionairenetworth.com वेबसाइट को फॉलो जरूर करें और यह Success Story Of कंगना राणावत को सभी दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले।

कंगना राणावत का जन्म कब हुआ था ?

23 मार्च 1986

कंगना राणावत के नाम पर ….. जीवन बीमा निगम (एलआईसी) योजनाएं शामिल हैं।

50

कंगना रनौत को पांच बार….. की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिल चुकी है।

फोर्ब्स इंडिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top